On Page SEO in hindi

हेलो दोस्तों , आज का आर्टिकल है What is On Page SEO in hindi , इस आर्टिकल में हम आपको ऑन पेज एसइओ के बारे में सब कुछ बताऊंगा और यह भी बताऊंगा कि ऑन पेज एसइओ कैसे करते हैं ?

What is On page SEO in hindi ?

अब बात करते हैं कि ऑन पेज एसइओ क्या होता है ? 



What is On Page SEO in hindi ?





दोस्तों जब हम किसी कीवर्ड को अपने आर्टिकल के अंदर इस तरह से सेट करते हैं कि उस कीवर्ड पर हमारा आर्टिकल रैंक करना चालू कर दे इस प्रक्रिया को On Page SEO कहते हैं |


Blog Post में On Page SEO करना क्यों जरुरी होता है ?

ब्लॉग पोस्ट में ऑन पेज एसइओ इसलिए जरुरी है क्योंकि इससे हम लोग अपने आर्टिकल पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक ला सकते हैं |

On Page SEO कैसे किया जाता है ?

दोस्तों जब भी हमें On Page SEO करना होता है तो फिर हमें कुछ बातों का काफी ध्यान रखना होता है अब मैं आपको बताऊंगा कि ऑन पेज एसइओ कैसे करें |


1. Keyword - दोस्तों हमें अपने article में कीवर्ड का बहुत ध्यान रखना होता है | इसलिए हमें कीवर्ड से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

  • Keyword Research. - जब भी आप कोई आर्टिकल लिखें तो फिर पहले Keyword Research जरूर करें क्योंकि उससे आपको ये आईडिया लग जायेगा कि लोग क्या सर्च कर रहे हैं | फिर आप उस पर अच्छा सा आर्टिकल लिखें |
  • Keyword Density. - देखिये दोस्तों जब भी आप आर्टिकल लिखते हैं तो फिर आपको उसमे कीवर्ड लिखने होते हैं जिससे कि आर्टिकल रैंक कर सके | अब बात आती है कि हमें आर्टिकल में कीवर्ड कितनी बार लिखना चाहिए | दोस्तों आपको अपने आर्टिकल में कीवर्ड को मिनिमम १% और मैक्सिमम २.५% इस्तेमाल करना है | ध्यान रहे उससे ज्यादा कीवर्ड इस्तेमाल न करें क्योंकि वो Keyword stuffing में आ जायेगा |  सही  Keyword Density भी  On Page Optimization के लिए बहुत जरुरी है। 
  • Keyword Placement - दोस्तों जब भी आप आर्टिकल में कीवर्ड को प्लेस करें तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि हम कीवर्ड को कहाँ प्लेस कर रहें हैं | आर्टिकल में keyword का  सही placement बहुत जरुरी होती है | अगर कीवर्ड प्लेसमेंट आपने सही किया है तो फिर आपका आर्टिकल जल्दी से रैंक हो जायेगा |
  • Keyword Proximity - देखिये दोस्तों हम लोगों को एक कीवर्ड को एक ही तरह से हर जगह नहीं लिखना चाहिए | थोड़ा चेंज करके भी लिखना चाहिए जैसे कोई कीवर्ड है weight loss तो उसे कहीं कहीं lose weight भी लिख दीजिये | इस तरीके से कीवर्ड में थोड़ा बदलाव करके कीवर्ड लिख दीजिये | यही keyword proximity होती है |
  • Long Tail keywords - दोस्तों अपने ब्लॉग के आर्टिकल में Long Tail keywords का इस्तेमाल जरूर करें | इससे आपका आर्टिकल जल्दी रैंक होगा |



2. Content - दोस्तों  On Page SEO के लिए हमें सबसे ज्यादा ध्यान कंटेंट में देना होता है  जब भी हम  अपने ब्लॉग या वेबसाइट में कोई आर्टिकल लिखते हैं तो जो सबसे महत्वपूर्ण होता है वह होता है कंटेंट | कंटेंट लिखते समय हमें कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए जैसे कि - 

  • Unique Content - अपने ब्लॉग पोस्ट में हमेशा यूनिक और फ्रेश कंटेंट लिखें | कभी भी किसी भी कंटेंट को यहाँ वहां से कॉपी न करें |
  • Check Plagiarism - अपने ब्लॉग को पब्लिश करने से पहले plagiarism जरूर चेक करें | जिससे कि आपको ये पता लग जाए कि आपका आर्टिकल कितने परसेंट यूनिक है |
  • Language ease - जब भी आप कोई कंटेंट लिखें तो उसमे हमेशा अपनी लैंग्वेज को सिंपल रखें | ऐसी लैंग्वेज का प्रयोग न करें जो कि पढ़ने वाले को समझ में ही ना आये |
  • Correct Language - दोस्तों अपने ब्लॉग के आर्टिकल में हमेशा सही वाक्यों और सही शब्दों का चयन करें जिससे कि पढ़ने वाले को इंटरेस्ट आये और अच्छा लगे |
  • Detailed content in post - देखिये दोस्तों On Page SEO के लिए डिटेल्ड कंटेंट का होना बहुत जरुरी है | अपने ब्लॉग के आर्टिकल को हमेशा १००० शब्दों से ज्यादा का लिखें | अगर हो सके तो लगभग १५००-२००० शब्दों का आर्टिकल लिखें |
  • Proper use of Heading - On Page SEO के लिए अपने आर्टिकल में हैडिंग का इस्तेमाल सही से करें,  SEO  के लिए ये भी बहुत जरुरी है | आप अपने आर्टिकल में H1 का   इस्तेमाल एक बार करें और H2 का इस्तेमाल दो बार करें तथा H3 का इस्तेमाल आप कई बार कर सकते हैं | 
  • Content Decorations - दोस्तों ब्लॉग आर्टिकल में कंटेंट का डेकोरेशन बहुत जरुरी है | इसलिए अपने कंटेंट में गैप और पैराग्राफ बना कर जरूर लिखें जिससे कि आपका आर्टिकल पढ़ने वाले को अच्छा एक्सपीरियंस दे | 



3. Title - दोस्तों ऑन पेज एसइओ में टाइटल का भी बहुत महत्व होता है | टाइटल में ६०-७० करैक्टर होने चाहिए और इसके साथ साथ टाइटल में प्राइमरी कीवर्ड जरूर होना चाहिए |

4. Permalink - दोस्तों Permalink मतलब पेज का URL है | पर्मालिंक में इस बात का ध्यान जरूर रखना कि उसमे प्राइमरी कीवर्ड जरूर आना चाहिए और URL में stopping  कीवर्ड का इस्तेमाल न करें  | 

5. Meta Description - दोस्तों On Page SEO में Meta Description भी बहुत जरुरी है | मेटा डिस्क्रिप्शन एक तरीके से आपके आर्टिकल का शार्ट डिस्क्रिप्शन होता है | जो कि आपको १४०-१७० करैक्टर का लिखना होता है | इसमें प्राइमरी कीवर्ड के साथ साथ सेकेंडरी कीवर्ड का भी इस्तेमाल जरूर करें  |

6. Image Optimization - दोस्तों On Page Optimization में Image Optimization भी बहुत जरुरी है इसलिए इमेज के नाम को हमेशा प्राइमरी कीवर्ड से सेव करें | जब भी आप ब्लॉग में इमेज लगाएं तो फिर उसमे ऑल्ट टेक्स्ट में हमेशा कीवर्ड को लिखें | 


On Page SEO techniques 
  • अपने URL में Focus कीवर्ड जरूर लिखें |  
  • Blog Post के title में focus keyword जरूर लिखें |
  • अपने blog के आर्टिकल में  first paragraph में focus कीवर्ड जरूर लिखें |
  • इमेज के नाम और इमेज के Alt Tag में फोकस कीवर्ड का  इस्तेमाल करें |
  • वेबसाइट की स्पीड को सही रखें |
  • अपनी वेबसाइट का डिज़ाइन सिंपल रखें |
  • अपनी वेबसाइट में एक्सटर्नल लिंकिंग और इंटरनल लिंकिंग जरूर करें |

दोस्तों ये टिप्स आप फॉलो करके अपने आर्टिकल को रैंक करवा सकते हैं | 
दोस्तों अगर आपको हमारा आर्टिकल what is On Page SEO in hindi ? अगर पसंद आया है और ये आपके लिए helpful साबित हुआ है तो फिर इसे शेयर करना न भूलें |

ये भी पढ़ें -