भगवान् कृष्ण का रंग नीला क्यों है  | Why Lord Krishna is Blue in Color Hindi

मित्रों, हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण का बहुत अधिक महत्व है | भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने से जन्मों के पाप मिट जाते हैं और मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है  |
आपने अक्सर देखा होगा कि भगवान कृष्ण ज्यादातर तस्वीरों में नीले ही दिखाई देते हैं, आखिर ऐसा क्यों है

Bhagwan Krishan ka rang neela kyun hai , why lord krishna color blue
Bhagwan Krishna ka rang neela kyu ?



भगवान कृष्ण का रंग नीला क्यों है इस बारे में कई बातें प्रसिद्ध हैं जो अब हम आपको बताने जा रहे हैं | 

भगवान कृष्ण का रंग नीला क्यों है ? | Krishan ka rang neela kyun hai ?

भगवान् कृष्ण का रंग नीला होने के कई कारण बताये जाते हैं जो इस प्रकार हैं :- 

गहरे समुद्र की वजह से  :- 

भगवान कृष्ण के नीले रंग के पीछे यह भी मान्यता है कि भगवान कृष्ण  को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और भगवान विष्णु सदा सागर की गहराइयों में रहते थे | भगवान विष्णु के गहरे सागर में निवास करने की वजह से भगवान कृष्ण का रंग नीला है यह भी एक मान्यता है |


राक्षसी पूतना की वजह से :-  

भगवान कृष्ण के नीले रंग का होने के विषय में राक्षसी पूतना को भी वजह बताया जाता है | जब भगवान कृष्ण छोटे थे तो  कंस ने  राक्षसी पूतना को भगवान कृष्ण का वध करने के लिए भेजा था | फिर राक्षसी पूतना भेष बदलकर भगवान कृष्ण को खिलाने के बहाने गोद में लेकर उसे विष युक्त दूध का सेवन कराने लगी | लेकिन भगवान कृष्ण तो देव अवतार  थे तो इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ और राक्षसी पूतना मृत्यु को प्राप्त ही गयी | इसलिए मित्रों एक मान्यता यह भी है कि विषयुक्त  दूध की वजह से भगवान कृष्ण का रंग नीला हो गया था

कालिया नाग की वजह से :- 

भगवान कृष्ण का रंग नीला क्यों है ? इस बारे में कालिया नाग की कथा बहुत ज्यादा प्रचलित है | कहा जाता है कि यमुना नदी में कालिया नाम का एक नाग रहता था जिसकी वजह से गोकुल के सभी लोग बहुत परेशान थे | फिर कृष्ण भगवान उस कालिया नाग से लड़ने के लिए नदी में गए और जब कालिया नाग और कृष्ण भगवान का युद्ध हो रहा था तो कालिया नाग के विष के कारण भगवान कृष्ण का रंग नीला हो गया यह भी एक  मान्यता है |

प्रकृति और कृष्ण का सम्बन्ध :- भगवान श्री कृष्ण के नीले रंग के विषय में यह मान्यता है कि हमारी प्रकृति का ज्यादातर भाग नीला है | जैसे कि सागर आकाश इन सब का रंग नीला है तो प्रकृति के एक प्रतीक के रूप में होने की वजह से भी  कृष्ण भगवान का रंग नीला माना जाता है |


अन्य कारण 

भगवान कृष्ण का नीला रंग होने के विषय में यह भी प्रचलित है कि भगवान कृष्ण का जन्म बुराइयों से लड़ने और इनका नाश करने के लिए हुआ था इसलिए एक प्रतिक की तरह इन्होंने नीला रंग धारण किया था | नीला रंग अनंतता का प्रतीक माना जाता है इसलिए इनका अस्तित्व कभी न समाप्त होने वाला है इस वजह से भी कृष्ण का रंग नीला माना गया है |

मित्रों यही वो मुख्य कारण हैं जिसकी वजह से भगवान् कृष्ण का रंग नीला माना गया है |

ये भी पढ़ें :-