Inverter AC क्यों खरीदें ? AC  खरीदने से पहले 

किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको यह बताऊंगा कि हम AC (Air Conditioner) कौन सा खरीदें inverter या Non inverter और AC (Air Conditioner) खरीदते वक्त हमें किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह सब मैं आज आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा |

हेलो दोस्तों जब भी आप AC (Air conditioner) खरीदने जाते होंगे तो दुकानदार आपसे कई तरह के सवाल पूछता होगा जैसे कि कौन सा AC (Air Conditioner) चाहिए inverter या  Non inverter AC, Split AC या Window AC, कितने टन का AC चाहिए 1 टन 2 टन या  उससे ज्यादा , कितने स्टार वाला लेंगे 3 स्टार 4 स्टार 5 स्टार | आज मैं आपको यही सब बताऊंगा कि AC खरीदते समय कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए |

Inverter AC kyun khariden



दोस्तों, Inverter और Non inverter AC क्या होता है ? यह मैं पिछले post में बता चुका हूं | आप चाहे तो यहां से पढ़ सकते हैं | दोस्तों, AC दो तरह के होते हैं -  Window AC और Split AC|  

दोस्तों, Window AC में यह  होता है कि यह कमरे के window में लगता है | अगर आपके कमरे में कोई window है तो इस Window AC को वहां पर फिट कर दिया जाता है | Window AC में कुछ हिस्सा कमरे के अंदर रहता है और कुछ हिस्सा कमरे के बाहर और जिन कमरों में खिड़की नहीं होती है वहां पर split AC का इस्तेमाल होता है |

Split AC में दो unit होती हैं एक indoor unit और outdoor unit | Indoor unit कमरे के अंदर लगाई जाती है जो कि cooling देता है यहां से cooling आती है और आउटडोर यूनिट कमरे के बाहर लगाई जाती है खुली हवा में  |Indoor unit से लेकर outdoor unit तक दीवाल में एक छेद करके पाइपलाइन बिछाई जाती है | दोस्तों अब आप भी यह डिसाइड कर लीजिए सबसे पहले कि आपको कौन सा ऐसी लेना है Window AC या Split AC लेना है जब आप यह डिसाइड कर लेंगे उसके बाद आप यह डिसाइड कीजिए कि कितने टन का AC लेना है |

कितने टन का AC लेना  चाहिए  ?


अब आप कहेंगे कि यह ton क्या होता है इसमें क्योंकि AC अलग-अलग ton के आते हैं | अब आप यह कैसे डिसाइड करेंगे कि आपको कितने टन का एसी खरीदना चाहिए देखें दोस्तों यहां टन का मतलब यह है कि 1 टन बर्फ जितना  cooling देगी उतनी ही कूलिंग 1 टन का AC देगा | दोस्तों दूसरे शब्दों में कहें तो जितने ज्यादा टन का AC लेंगे वह उस रूम को उतना ही जल्दी ठंडा करेगा |

 अगर आप यह सोच रहे हैं कि आपका छोटा रूम है और ज्यादा ton का AC लगाएंगे तो रूम जल्दी ठंडा होगा दोस्तों ठंडा तो होगा रूम, लेकिन उतनी ही ज्यादा यह इलेक्ट्रिसिटी लेगा जो 1 टन AC होता है वह कम बिजली खर्च  करता है और जो 3 टन AC होता है वह ज्यादा बिजली खर्च करता है | दोस्तों जब भी किसी AC में ton को   सेलेक्ट करें तो फिर सबसे पहले अपने रूम का साइज चेक करें  | दोस्तों अगर आपके रूम का मेजरमेंट 100 स्क्वायर फीट से कम आ रहा है तो आपको 1 टन से कम का AC चाहिए | दोस्तों अगर आप छोटे कमरे में ज्यादा टन का AC लगा लेंगे तो एक बात बता दूं कि ज्यादा टन का AC महंगा भी आता है और बिजली भी ज्यादा खाता है | अगर आपके रूम का साइज 150 स्क्वायर फीट के बराबर आ रहा है तो आपको 1 टन का AC चाहिए और अगर 200 स्क्वायर फिट का है तो आपको डेढ़ टन का AC चाहिए | दोस्तों इस तरह आप ton select कर सकते हैं ऐसी में |

कितने star का AC खरीदें  ?

दोस्तों AC में ton select करने के बाद आपके सामने सबसे बड़ा सवाल यह आएगा कि कितने स्टार का AC खरीदें | 3 स्टार 4 स्टार 5 स्टार दोस्तों इस star से यह फर्क नहीं पड़ता है कि कम स्टार का कम cooling देगा या ज्यादा स्टार का ज्यादा cooling देगा | दोस्तों एक तरीके से कहा जाए तो जो स्टार है ना वह आपके इलेक्ट्रिसिटी का बिल बताता है मेरा मतलब है कि ज्यादा स्टार वाला AC कम बिजली खाता है और कम स्टार वाला AC ज्यादा बिजली खाता है | दोस्तों AC तो हर कोई खरीद लेता है उसके बाद उसमें इलेक्ट्रिसिटी ज्यादा लगती है क्योंकि कभी-कभी यह भी हो जाता है कि जितने का आपने AC खरीदा कुछ ही महीनों में उससे ज्यादा का तो बिल आ जाएगा |

इसलिए AC में star selection पर  ध्यान दें | दोस्तों अगर आपको AC ज्यादा देर चलाना है तो ज्यादा स्टार वाला AC खरीदें, अगर कम देर चलाना है तो कम स्टार वाला ऐसी खरीदें क्योंकि, मान लीजिए आपको कम स्टार वाला ऐसी 20000 का आ रहा है और ज्यादा स्टार वाला ऐसी 25000 का आ रहा है दोस्तों अगर आप कम देर चलाएंगे ज्यादा स्टार वाला AC, तो फिर आप, यह जो पैसे वसूल नहीं पाएंगे हां अगर आपको ज्यादा देर AC चलाना है फिर फिर आप ज्यादा स्टार वाले AC ले सकते हैं क्योंकि उसमें electricity का बिल कम आएगा और है  जो पैसे इसमें ज्यादा खर्च हुए  हैं वह भी वसूल लेंगे आप |

Inverter AC क्यों खरीदें ?


दोस्तों अगर आप लंबे समय तक AC चलाना चाहते हैं तो फिर आपको Inverter AC खरीदना चाहिए क्योंकि Inverter AC आपके बिजली बहुत बचाएगा लेकिन दोस्तों जो normal AC होते हैं वह 20,000 से मिलने लगते हैं और  inverter AC 30000 से मिलने लग जाते हैं | अगर आप कम देर  AC चलाना चाहते हैं तो फिर आप Inverter AC मत लीजिए क्योंकि अगर कम देर चलाएंगे जो पैसा आपने ज्यादा दिया है inverter AC में वह वसूलने में आपको 5-6 साल लग जाएंगे | दोस्तों अगर आप ज्यादा देर AC चलाना चाहते हैं तो inverter AC लीजिए क्योंकि उससे आप एक-दो साल में जो आपने पैसा ज्यादा दिया है वह वसूल लेंगे तो दोस्तों AC खरीदने से पहले इस बात का ध्यान दीजिए कि आपको AC कितनी देर चलाना  है फिर उसी हिसाब से खरीदें |

दोस्तों, AC खरीदने से पहले यह आपको जरूर देखना है कि जो condenser coil है उस coil में जो metal यूज होगा वह कौन सा है Aluminium है या copper है | अगर आप Aluminium coil का AC लेंगे तो उसकी रिपेयरिंग cost भी ज्यादा है और उसका मेंटेनेंस ज्यादा हो सकता है कुछ सालों में ख़राब भी हो सकती है ? | जो copper coil होते हैं वह long term चलते हैं | copper इसलिए भी यूज़ किया जाता है कि क्योंकि जो अंदर रेफ्रिजरेंट चल रहा है वो copper के लिए बहुत अच्छा है copper उसको अच्छे से ठंडा कर सकता है सीधे मायनों में कहे तो यही कहूंगा कि आपको copper coil का ही AC लेना है Aluminium का नहीं लेना है अगर आप यह सोचेंगे कि कम वाला AC ले तो एक बात ध्यान दें AC खरीदने के बाद उसमें पैसा लगना स्टार्ट होता है तो इसलिए copper coil ही prefer करें |

दोस्तों अब बात आती है कि AC कौन सी कंपनी का खरीदें | Company selection से पहले आप यह पता कर ले कि आपके यहाँ कौन सी कंपनी का सर्विस सेंटर है ? क्योंकि फिर आपको AC खरीदने के बाद सर्विस भी तो करवानी होती है इसलिए AC खरीदने से पहले यह पता कर लो जिस कंपनी का खरीद रहे हो वह कंपनी आपके एरिया में सर्विस देती  है या नहीं |


दोस्तों AC चाहे किसी भी कंपनी का खरीदो लेकिन उसके After sale service  का जरूर पता कर लें कि वह आफ्टर सेल क्या-क्या सर्विस देती है | दोस्तो अब बात आती है कि AC ऑनलाइन ले या ऑफलाइन | दोस्तों सबसे पहली बात आप केवल सस्ता देखकर ऑनलाइन बुक मत कीजिए सबसे पहले तो अपने लोकल एरिया में जाइए वहां पर AC पता कीजिए और उसकी After sale service का पता कीजिए उसके बाद आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं  और अगर आपको सस्ता मिलता है फिर आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं | इसीलिए बिना सोचे समझे सस्ता देखकर ऐसे ही ऑनलाइन बुक मत कीजिएगा क्योंकि हो सकता है आपने बुक तो कर लिया AC, आ गया लेकिन इंस्टॉलेशन के लिए कोई नहीं आया तो इसीलिए कोई भी AC खरीदने से पहले उसकी after sale service का जरूर पता करें | दोस्तों AC के साथ आप stablizer जरूर लें क्योंकि हमारे घरों में वोल्टेज ऊपर नीचे होता रहता है | तो उससे AC खराब होने का chance रहता है तो इसलिए AC के साथ stablizer जरूर लें | दोस्तों अब तो आप समझ चुके होंगे कि AC खरीदने से पहले आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए दोस्तों इसके अलावा अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं |

धन्यवाद 

ये भी पढ़ें :- 


Other Categories :-