Difference between inverter and non inverter ac (Air Conditioner) in Hindi

हेलो दोस्तों, आज का आर्टिकल है, Difference between Inverter and non inverter AC है | आज मैं आपको Inverter AC और  non inverter AC के बारे में पूरी जानकारी दूंगा और इन दोनों में क्या अंतर है ये भी बताऊंगा |

दोस्तों, सबसे पहले तो मैं आपको ये बताना चाहता हूँ कि Inverter Ac कोई  ऐसा AC नहीं है जो कि इन्वर्टर से चलता हो बल्कि inverter एक technology है |

दोस्तों जब भी आप किसी दुकान पर AC खरीदने गए होंगे तो दुकानदार आपको बताता होगा कि यह inverter AC है | आज हम इसी के बारे में बात करेंगे Inverter AC के बारे में और इस में अंतर बताएंगे Inverter AC और Non inverter AC में अंतर क्या होता है | दोस्तों AC में main रूप से 3 तरह के कंपोनेंट होते हैं - evaporater, Compressor, Condenser इन तीनों से मिलकर ही AC पूरा काम करता है और कमरे को ठंडा करता है | दोस्तों अगर AC में हम लोग inverter technology की बात करें तो इसका main काम है Compressor के साथ, यह Compressor की performance को increase करता है | दोस्तों inverter AC को समझने से पहले हम लोग Normal AC की बात कर लेते हैं कि normal AC कैसे काम करता है |

difference between inverter and non inverter ac in hindi, inverter Ac
difference between inverter and non inverter ac in hindi


Non Inverter Ac or Normal AC

दोस्तों देखिए पहले हम Normal AC की बात कर रहे हैं इसमें क्या होता है कि जब भी हम AC ऑन करते हैं तो हमें उसमें temperature सेट करना होता है | जैसे कि मान लीजिए हमारे रूम का temperature है  36 डिग्री और हम उसे 25 डिग्री पर करना चाहते हैं तो फिर हम अपने Normal AC में 25 डिग्री temperature सेट कर देंगे |

 जैसे ही हम लोग AC ऑन करेंगे फिर compressor चालू होता है और फिर वह कमरे को धीरे-धीरे ठंडा करता है और फिर कंप्रेसर लगातार चलता रहता है जब तक हमारे रूम का temperature 25 डिग्री नहीं आ जाता है | फिर जैसे ही रूम का temperature 25 से नीचे आता है फिर वैसे ही normal AC में compressor बंद हो जाता है फिर जब जैसे ही रूम का temperature 25 से ऊपर चला जाता है तो फिर Compressor चालू हो जाता है |

 फिर temperature को 25 पर maintain करता है | Normal AC में इसी तरह का प्रोसेस चलता रहता है Compressor ऑन होता है ऑफ होता है और फिर इसी तरह Normal AC रूम का temperature 25 डिग्री बनाए रखता है |दोस्तों यह तो बात रही normal AC की, मतलब Non inverter AC की अगर सीधे मायनों में समझाएं तो बात यह है कि इसमें Compressor on-off होता रहता है | जैसे ही temperature कम हो जाता है Compressor ऑफ हो जाता है और जैसे ही टेंपरेचर ज्यादा होता है तो compressor ऑन हो जाता है फिर normal AC में यह process चलता रहता है |

Inverter AC

दोस्तों अब हम बात करते हैं inverter AC की, मेरा मतलब है inverter technology वाले AC की, देखिए AC में main तो 3 पार्ट होते हैं - Compressor, evaporator और condenser लेकिन inverter AC में एक और चीज होता है वह होता है inverter जो कि हमारे compressor के साथ कनेक्टेड रहता है | जो कि compressor की स्पीड को कंट्रोल करता है अब दूसरे शब्दों में कहें तो यह भी कह सकते हैं कि यह compressor की कैपेसिटी को कंट्रोल करता है  |

दोस्तों जैसा कि पहले normal AC में क्या होता था कि compressor बिल्कुल ऑफ हो जाता था | जब चलता था तो फुल स्पीड में चलता था लेकिन जो inverter AC है अब इसमें इस तरह आप समझ लीजिए कि इसमें एक रेगुलेटर लगा दिया गया compressor के साथ, जिसे हम लोग inverter technology बोल रहे हैं इस तरह आप समझ गए होंगे कि ये compressor की स्पीड को कंट्रोल करता है |

 देखिए दोस्तों मान लीजिए हमने अपनी AC में टेंपरेचर सेट किया है 25 डिग्री और फिर जब हमारे रूम का temperature 25 से कम हो जाएगा फिर inverter AC में यह होगा कि उसमें compressor की  स्पीड कम हो जाएगी, Normal AC में जो compressor होता था उसका temperature कम होने पर बंद हो जाता था | लेकिन inverter AC में compressor बंद नहीं होता है |

जैसे ही  टेंपरेचर 25 से नीचे जाएगा  तो फिर यह रेगुलेटर हमारे कंप्रेसर की स्पीड को कम कर देगा जिससे कि हमारे रूम का temperature 25 डिग्री बना रहे |

Difference between inverter and non inverter ac in hindi

दोस्तों देखिए normal AC में क्या होता था कि compressor बंद हो जाता था | लेकिन inverter AC में  कंप्रेशर बंद नहीं होता है, दोस्तों लेकिन normal AC में बंद हो जाता था |

 ओके दोस्तों अब तो आप समझ चुके होंगे कि inverter AC किस तरह काम करता है लेकिन दोस्तों अब मैं आपको Inverter AC के फायदे बता देता हूं |

  •  सबसे पहली बात inverter AC में बिजली खपत कम होती है | 
  • Inverter AC कम आवाज करता है | 
  • Inverter AC हमारे रूम के टेंपरेचर को accurately maintain करता है | 
  • Inverter AC की लाइफ normal AC के comparision में ज्यादा होती है और यह अधिक दिनों तक खराब नहीं होता |

दोस्तों उम्मीद करता हूं अब तो आपको समझ में आ गया होगा difference between inverter and non inverter ac .

 दोस्तों अगर आपके मन में कोई सवाल है इस आर्टिकल को लेकर तो आप हमसे कमेंट में पूछ  सकते हैं  | आप हमें मेल कर सकते हैं और आप हम से कांटेक्ट कर सकते हैं |
ओके धन्यवाद


Other Categories :-