Off Page SEO in hindi

हेलो दोस्तों , आज का आर्टिकल है What is Off Page SEO in hindi ?  इस आर्टिकल में मैं आपको Off Page SEO के बारे में सब कुछ बताऊंगा | ये कैसे करते हैं ये भी बताऊंगा |

What is Off Page SEO in hindi ? | ऑफ पेज एसइओ क्या होता है ?

दोस्तों अब बात आती है कि Off Page SEO क्या होता है ?


What is Off Page SEO in hindi ?




दोस्तों Off Page SEO  का इस्तेमाल डोमेन की authority और reputation बढ़ाने के लिए किया जाता है जो कि बैकलिंक्स, साइटेशन और social signal पर निर्भर करता है। अगर दुसरे शब्दों में कहूं तो यही कहूंगा कि ऑफ पेज SEO में वेबसाइट के बाहर काम होता है जबकि On Page SEO में वेबसाइट के अंदर काम होता है।  


Off Page SEO कैसे करते हैं ?

दोस्तों अब हम लोग बात करेंगे कि ऑफ पेज SEO  कैसे करते हैं ।  देखिये दोस्तों, आपको ये तो पता ही होगा कि ऑफ पेज SEO mainly तीन चीजों पर निर्भर करता है ।  जो इस प्रकार है -

Citation 
Backlinks 
Social Signals  

अब मैं ये सभी एक एक करके विस्तार से बताऊंगा। -

  • Citation -  आपकी वेबसाइट का नाम जितनी ज्यादा जगह लिखा हुआ होगा गूगल की नज़रों में आपकी वेबसाइट की रेपुटेशन उतनी ही ज्यादा अच्छी होगी | जब गूगल की नज़रों में आपकी वेबसाइट की रेपुटेशन अच्छी होगी तो फिर गूगल उसे रैंक भी करेगा | अच्छी रेपुटेशन केवल साइटेशन से ही नहीं  बनती इसके साथ साथ बैकलिंक्स और सोशल सिग्नल्स पर भी ध्यान देना होता है |                                                     
                                                                                                                                       दोस्तों साइटेशन एक प्रोसेस है, जिसमे गूगल ये ढूंढ़ने की कोशिश करता है कि आपकी जो      भी वेबसाइट है या जो भी आपका ब्रांड नाम है वो और कितनी जगह लिखा हुआ है | अगर दुसरे शब्दों में कहूं तो यही कहूंगा कि मान लीजिये कि आपकी कोई वेबसाइट है जिसका नाम XYZ है | अब साइटेशन में ये होता है कि गूगल ये देखता है कि आपकी जो वेबसाइट है xyz , उसका नाम और कहाँ कहाँ लिखा हुआ है |                                                                                                                                                                                                               दोस्तों अब बात आती है कि दूसरे की वेबसाइट में हमारा नाम कैसे आएगा | मेरे कहने का मतलब है कि हम साइटेशन कैसे करें ? साइटेशन करने का सबसे अच्छा तरीका है गेस्ट पोस्ट | आप गेस्ट पोस्ट लिख कर साइटेशन कर सकते हैं | इसके अलावा आप answer देकर भी कर सकते हैं | yahoo answer, quora पर आप answer दे सकते हैं और आप answer में अपना ब्रांड नाम लिख दीजिये लेकिन ब्रांड नाम एक अच्छे sentence के साथ होना चाहिए |
      
  • Backlinks - दोस्तों, आपने बैकलिंक्स शब्द तो काफी बार काफी जगह सुना होगा | क्या आप जानते हैं कि बैकलिंक्स क्या होता है ? 
    अगर आपको पता है तो अच्छी बात है अगर आपको नहीं पता है तो फिर मैं आपको बैकलिंक्स के बारे में बता देता हूँ | दोस्तों, अगर किसी दूसरे की वेबसाइट में आपकी वेबसाइट का लिंक है तो फिर वह लिंक बैकलिंक कहलाता है |दोस्तों अब बात आती है की बैकलिंक्स कैसे बनाते हैं | 

    देखिये दोस्तों दूसरे की वेबसाइट में हम खुद तो अपना लिंक डाल नहीं सकते  अगर आप beginner है तो फिर आपको एक छोटी से शुरुआत करनी होगी बैकलिंक के लिए | जब आपकी वेबसाइट पट ट्रैफिक आने लगेगा तब तो फिर लोग खुद ही बैकलिंक देने लगेंगे |

    शुरुआत के लिए दोस्तों आपको इस तरह बैकलिंक बनाने होंगे |  -

    अपनी वेबसाइट को डायरेक्टरी सबमिशन में सबमिट करें |            
                                       
    अपने ब्लॉग वेबसाइट में यूनिक और क्वालिटी कंटेंट लिखें |         
                                           
    दोस्तों आप गेस्ट ब्लॉगिंग के जरिए भी बैकलिंक्स बना सकते हैं   |
                                          
    बैकलिंक्स के लिए कमेंट करना शुरू कर दें आप ऐसी वेबसाइट पर कमेंट कीजिएगा जो आपके ही niche की हो |


  • Social Signals - दोस्तों सोशल सिग्नल से आप समझ ही चुके होंगे की हम यहाँ पर सोशल मीडिया की बात कर रहे हैं | देखिये दोस्तों जब भी आप कोई अपना ब्लॉग पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं | उसके बाद अगर लोग भी उसे reshare  करते हैं तो फिर आपकी वेबसाइट की गूगल की नजर में अच्छी रेपुटेशन बनती है | इससे गूगल रैंकिंग पर ज्यादा असर तो नहीं पड़ेगा पर काफी हद तक आपकी वेबसाइट की रेपुटेशन बन जाएगी और आपका पोस्ट काफी शेयर हो रहा है | इसलिए दोस्तों अपने ब्लॉगपोस्ट को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें |
दोस्तों आज के इस आर्टिकल What is Off Page SEO in hindi ? से जुड़ा आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

ये भी पढ़ें -